जाम में फंसी थी लड़कियां पेपर छूटने का था डर लड़कियों को दौड़ लगानी पड़ी || STVN INDIA ||
सजाम में फंसी थी लड़कियां पेपर छूटने का था डर लड़कियों को दौड़ लगानी पड़ी || STVN INDIA ||
परीक्षा न छूट जाये जाम में फंसी लड़कियों ने लगाई भयंकर दौड़
परीक्षा देने लड़कियों ने लगाई भयंकर दौड़
जाम में फंसी थी लड़कियां पेपर छूटने का था डर
डर के कारण बीच सड़क पर दौड़ लगाकर पहुंची सेंटर मैट्रिक परीक्षा देने जा रही थी लड़कियां भयंकर जाम में फंस गयी थी लड़कियां
बड़ी संख्या में लड़कियां परीक्षा देने जा रही थी लेकिन अचानक से बड़े-बड़े वाहनों के पहिये थम गए। वो भी इस तरह की गाड़ियां काफी देर तक आगे नहीं बड़ी लेकिन लड़कियों की धड़कनें बढ़ रही थी। इसलिए उन्होंने बीच सड़क पर ही दौड़ लगाना शुरू कर दिया। ये नज़ारा देख लोग हैरान रह गए। क्योंकि उन्हें डर था की अगर थोड़ा और लेट हुए तो परीक्षा नहीं देने मिलेगी। नज़ारा बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया का है। दरअसल यहाँ 11 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा चल रही है। परीक्षा केंद्रों पर समय निर्धारित है कि समय से लेट होने पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसी बीच शहर और एन एच 2 पर भीषण जाम लग गया। परिजनों के साथ वाहन से आ रही छात्राएं भी जाम में फंस गई। कुछ देर इंतजार करने के बाद भी जब गाड़ियां आगे नहीं बढ़ी तो छात्राओं ने सड़क पर ही दौड़ना शुरू कर दिया। करीब दो किलोमीटर की दौड़ पूरी कर छात्राएं परीक्षा सेंटर पहुंची। जहां परीक्षा छूटने के डर से दौड़ती हुई छात्राओं का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। शहर में पिछले एक हफ्ते से भीषण जाम लग रहा है। जिसके लिए स्थानीय पुलिस और एनएचएआई की टीम भी लगी रहती है। लेकिन सब बेअसर दिखा। किसी तरह लड़कियां तो परीक्षा सेंटर परपहुँच गयी। लेकिन अगर ऐसी स्थिति जाम की बनी रही तो अन्य लोगों को भी परेशानी उठाने पड़ेगी। स्थानीय लोगों का कहना था की गलत रूटों से लगातार वाहनों का परिचालन हो रहा है और एनएचएआई की लापरवाही के कारण जाम लग रहे हैं।