बहला-फुसलाकर बेचने ले जा रहे नाबालिक लड़की का मनमानी कीमत नहीं मिलने पर किया मर्डर


 

 

इंदौर के मांगलिया रेलवे ट्रैक के पास मिले नाबालिग लड़की की डेड बाडी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला उसके बेटे, बेटी और पति को आरोपी बनाया है। यह चारों आरोपी इस लडकी को बरगला कर ले शिप्रा पुलिस के मुताबिक 25 मार्च को पुलिस को 13 साल की नाबालिग लड़की की डेड बाडी रेलवे ट्रैक के पास मिली थी। पुलिस ने शुरुआत में गला दबाकर मर्डर किए जाने का अंदेशा जताया था। जब इस मामले में जांच की तो पता चला कि वह लड़की पीथमपुर की रहने वाली थी। पुलिस ने उसकी और जानकारी निकाली। जिसमें परिवार के लोगों के मजदूरी का काम करने की बात सामने आई। बाद में पुलिस को पता चला कि उसे इलाके की एक युवती के साथ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने जगदीश परमार उसकी पत्नी मनोरमा, बेटे और बेटी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। जिसमें आरोपियों ने गला दबाकर मर्डर करने की बात कबूली। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी अपने साथ लड़की को बरगला कर ले गए थे। जिसमें पहले उसका सौदा 15 हजार में करने की बात की। खरीदार ने लड़की की उम्र कम होने की बात करने से सौदा कैंसिल कर दिया था। इसके बाद अन्य व्यक्ति से बात की। लेकिन वह इन लोगों द्वारा मांगे जा रहे रुपए देने को तैयार नहीं हुआ। बाद में लड़की चारों के चंगुल से निकलने की कोशिश में भाग गई। इस पर इन चारों आरोपियों ने गला दबाकर उसका मर्डर कर दिया और वे फरार हो गए। हालांकि पुलिस इस मामले में और भी कई खुलासे करेगी।


By - sagartvnews

05-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.