खेल-खेल में चचेरे भाई ने मारी गोली, फिर बनाई फर्जी कहानी पुलिस ने ऐसे किया खुलासा


 

 


कटनी जिले में एक युवक ने अपने चचेरे भाई पर गोली चला दी. गोली रीढ़ की हड्डी को पार कर गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद आरोपी युवक के परिजनों ने पुलिस को मनगढ़ंत कहानी सुनाकर इसे छिपाने की कोशिश की, लेकिन वे नाकामयाब रहे और पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने आरोपी भाई के ऊपर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.ये मामला कटनी के कुठला थाना क्षेत्र का है. जहां 22 वर्षीय युवक सूरज पर उसके चचेरे भाई ने गोली चला दी थी. वह ट्रांसपोर्ट कारोबारी है. इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने लूटपाट होने की कहानी सुनाई. लेकिन पुलिस ने तहकीकात कर इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया. ये घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है. कटनी पुलिस अधीक्षक ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करने पर कुठला पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है.
सूरज को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. गोली उसके चचेरे भाई ने ही चलाई थी. पुलिस के डर से परिवार वालों ने मनगढ़ंत कहानी बनाई. परिजनों ने बताया कि सूरज किसी काम से झुकेही गया था, जहां से लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने उसको गोली मारकर लूटपाट की है. युवक को दिन में करीब 3 बजे गोली लगी थी, जबकि उसे 6 बजे अस्पताल लाया गया. इस पर पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और उसने जांच कर खुलासा किया पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि


By - sagartvnews

10-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.