इंसानो पर हमला करती है ये मछली MP इस तालाब में मिली पहली बार लोगो की देखने लगी भीड़


 

 

  राजधानी भोपाल  में एक विचित्र और दुर्लभ मछली मिली है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। मछली का नाम एलिगेटर फिश है। ये सिर्फ अमेरिका में पाई जाती है।
दरअसल, राजधानी के बड़े तालाब में फिशिंग के दौरान अनस नामक युवक को खानूगाव क्षेत्र में यह मछली मिली है। इस मछली का नाम “एलीगेटर गार” है। लेकिन हूबहू मगरमच्छ जैसी दिखने के कारण इसे क्रोकोडाइल फिश भी कहते हैं। प्राय: इस तरह की मछलियां अमेरिका में मीठे पानी के अंदर पाई जाती हैं।मगरमच्छ जैसी दिखने वाली ये मछलियां मांसाहारी होती हैं। ये इंसानों पर भी हमला कर देती हैं। इनके नुकीले और बड़े-बड़े दांत होते हैं। बड़े तालाब में पहली बार एलीगेटर गार फिश देखी गई है।


By - sagartvnews

21-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.