डाकू पान सिंह तोमर के गांव में नरसंहार,6 लोगों को भूना.... || SAGAR TV NEWS ||


 

चंबल के कुख्यात डाकू पान सिंह तोमर के पुश्तैनी गांव मुरैना के लेपा-भिड़ोसा गांव की धरती एक बार फिर खून से लाल हो गई। मुरैना जिले के सिहौंनिया थाना इलाके जिस गांव में शुक्रवार सुबह छह लोगों को गोलियों से भून दिया गया है घटना वाली जगह डाकू पान सिंह का गांव है।

बता दें कि डाकू पान सिंह तोमर चंबल के बीहड़ों पर राज करने से पहले देश का सबसे तेज एथलीट माना जाता था। पानसिंह ने भारतीय सेना में सेवाएं दी थीं। पानसिंह मूलरूप से मुरैना के भिड़ोसा गांव का रहने वाला था। यह दोनों गांव आजू-बाजू में बसे हैं और लेपा-भिड़ोसा नाम से गांव की पहचान है। यहां जमीन विवाद को लेकर दशकों से अपराध और मर्डर आम बात रही हैं। डाकू पान सिंह तोमर भी जमीन विवाद और उस दौर में अधिकारियों द्वारा उसकी जमीन को फर्जी तरी के से हड़पने और फसल को उजाड़ने के बाद पानसिंह बागी हो गया था।


By - sagar tv news

05-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.