MP में पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि, दतिया जिला बना हॉटस्पॉट,CM ने दी किसानों को सख्त चेतावनी
मध्य प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है, जिससे प्रदूषण और मिट्टी की गुणवत्ता खराब हो रही है। दतिया जिला इन घटनाओं का मुख्य केंद्र बन गया है, जहां 1042 घटनाएं सामने आई हैं। मुख्यमंत्री ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को किसानों को जागरूक करने और पराली जलाने से रोकने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर संदीप माकिन ने चेतावनी दी है कि अगर अब किसी किसान ने पराली जलाई तो न केवल उनकी फसल की खरीद पर रोक लगाई जाएगी बल्कि खाद और बीज की आपूर्ति भी बंद की जा सकती है। मध्य प्रदेश ने पराली जलाने के मामलों में पंजाब को पीछे छोड़ दिया है, जो अब पंजाब दूसरे स्थान पर और मध्य प्रदेश पहले स्थान पर आ गया है।