गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान


 

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी की अवधि बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि जिन किसानों ने 23 मई 2026 तक स्लॉट बुकिंग कर ली है, वे अब 28 मई 2026 तक अपना गेहूं बेच सकेंगे।

 

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने का काम मध्य प्रदेश सरकार ने किया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल प्रदेश में 75 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था, जबकि इस साल सरकार ने 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा है। अब तक 91 लाख मीट्रिक टन की खरीदी हो चुकी है,

 

 

मोहन सरकार ने इस बार किसानों की सुविधा को देखते हुए स्लॉट बुकिंग की तारीख भी दो बार बढ़ाई। शुरुआत में स्लॉट बुकिंग की अंतिम तारीख 30 अप्रैल तय की गई थी। बाद में इसे बढ़ाकर 9 मई किया गया और फिर 23 मई तक मौका दिया गया। अब खरीदी की अंतिम तारीख बढ़ाकर 28 मई कर दी गई है।

 

 


By - sagar tv news

20-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.