सागर-मस्जिद की जमीन पर खुदाई, निकली भगवान राम की मूर्ति, हिंदू पक्ष कर रहा मंदिर होने का दावा


 

सागर जिले के पापेट गांव में जामा मस्जिद के पास निर्माणाधीन जमीन की खुदाई में कुछ प्राचीन मूर्तियां मिली है जो भगवान राम जानकी की बताई जा रही है इसके बाद हिंदू पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे जिन्होंने निर्माण कार्य रुकवा दिया है, साथ ही ग्रामीणों के साथ मूर्तियों की पूजा अर्चना भी की है, इसके बाद से ही पापेट गांव में तनाव पूर्ण माहौल हो गया है, यहां पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे है,

 

 

निर्माण कार्य के दौरान नींव की खुदाई में मूर्तियां मिलने पर हिंदू पक्ष का आरोप है कि इस जगह पर पहले मंदिर था, जिसे तोड़कर मस्जिद का निर्माण किया गया होगा और बाकी जमीन पर भी कब्जा कर लिया था. यहां अब खुदाई होगी तो मंदिर के अवशेस मिलेंगे इसलिए पुरातत्व को खुदाई कर जांच करनी चाहिय, अब इस जमीनपर हम लोग मंदिर बनवाएंगे, मूर्ति की स्थापना करेंगे

 

मूर्ति मिलने की खबर फैलते ही निर्माण स्थल पर हिंदू और मुस्लिम पक्षों की भारी भीड़ जुट गई. हिंदू पक्ष की मांग है कि जहां मूर्तियां मिली हैं, वहां पूजा-अभिषेक की अनुमति दी जाए. इसी दौरान हिंदू समुदाय के लोगों ने मस्जिद की जमीन पर ही मूर्ति स्थापना के लिए एक चबूतरा बना दिया और विधि-विधान से पूजा-अभिषेक कर भगवान को विराजित भी कर दिया.

 

चबूतरा हटाने की बात उठने पर हिंदू पक्ष ने कड़ा विरोध जताया, तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है.


By - sagar tv news

21-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.