सागर/बीना में पुरानी बात पर युवक का किया बुरा हाल || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र में एक 26 साल के युवक पर चाक़ू से हमला किये जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की बड़ी बजरिया में पुराने विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया। जिसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक पड़रिया गांव निवासी सचिन ठाकुर का एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। जिसने बड़ी बजरिया में चाकू से हमला कर सचिन को घायल कर दिया। फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीँ घायल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


By - Manoj Barwani Khurai (M.P.)
22-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.