सागर की जीरो वेस्ट कॉलोनी यहां की महिलाओं का प्रयास है काबिल-ए-तारीफ

सागर शहर को स्वच्छ बनाने पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के अलावा ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने कई प्रयास किये जा रहे हैं। वहीँ लोग डिस्पोजल की जगह अब स्टील के बर्तनों का उपयोग कर रहे हैं। दरअसल डिस्पोजल के उपयोग के स्थान पर रहवासी, सोसायटी और वार्डों में बर्तन बैंक बने ताकि किसी सार्वजनिक कार्यक्रमों में डिस्पोजल की जगह इन बर्तनों का उपयोग किया जा सके।
इसी दिशा में तिली वार्ड स्थित सनराईज टाऊन कॉलोनी के निवासियों के द्वारा पहले से ही पूरी सोसाईटी को जीरो वेस्ट बनाया है। जहाँ कॉलोनी में चाहे कोई पर्व हो या कोई कार्यक्रम इसमें यहॉ की महिलायें डिस्पोजल बर्तनों का बिल्कुल उपयोग नहीं करती, बल्कि सभी ने मिलकर स्टील के बर्तन खरीद लिये हैं। और जहाँ भी कोई कार्यक्रम होता है। तो इन बर्तनों को दिया जाता है। कार्यक्रम के बाद उन्हें वापिस कर दिया जाता है। यही नहीं कार्यक्रम के दौरान बचने वाले खाने को गरीबों में बॉट दिया जाता है। साथ ही जो सब्जी के छिलके अन्य खराब हो चुकी खाद्य सामग्री बचने पर उसे कॉलोनी में बनी नाडिप पिड में डाल दिया जाता है। उससे जो खाद बनती है। उसे कॉलोनी में लगे पौधों में उपयोग किया जाता है। इस प्रकार यह एक अच्छी अभिनव पहल है जो हमें भी जीरो वेस्ट की दिशा में कुछ करने की सीख देता है।


By - sagar tv news
22-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.