सागर में सास बहू में बात इतनी बिगड़ी की दोनों ने एक साथ की जान देने की कोशिश || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई के देहात थाना अंतर्गत बलउ गांव में घर के आपसी विवाद में सास व बहू ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत मेंसास जशोदा राजपूत और बहू सुनीता को खुरई अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि सुबह से ही सास और बहू की घरेलू मामलों को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। केवल ससुर ज्ञान सिंह ही घर पर ही था। दोनों का विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट पर आ गया। बहू ने सास को बाल पकड़कर मारपीट कर दी जिसका बचाव करने के बाद ज्ञान सिंह अपने बेटों को बुलाने चला गया। पीछे से दोनों ने घर में रखी कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने दोनों को खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां पर दोनों का इजाज जारी है। डाॅक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है।


By - Manoj Barwani Khurai (M.P.)
23-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.