पिछड़ा वर्ग मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं के सड़क पर प्रदर्शन

जबलपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पिछड़ा वर्ग के खिलाफ कांग्रेस के षडयंत्र को लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने प्रदर्शन किया। जहाँ अंबडेकर चौक में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का पुतला दहन किया। साथ ही जबलपुर महानगर के सभी 16 मंडलो में कांग्रेस नेताओं का पुतला जलाया गया। पिछड़ा वर्ग के नगर अध्यक्ष संजय यादव ने बताया की कांग्रेस ने षडयंत्र करके मध्यप्रदेश के पंचायत और निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीटों पर चुनाव में रोक लगवा दी है। जिससे कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग में इसको लेकर रोष व्याप्त है।

 

 


By - sagar tv news
24-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.