सागर-केंद्रीय मंत्री के पिता का राजकीय सम्मान से दी अंतिम विदाई || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के सागर जिले में केंद्रीय मंत्री और टीकमगढ़ सांसद डॉ वीरेंद्र कुमार के पिता अमर सिंह का निधन 95 साल की आयु में निधन हो गया है। सोमवार की दोपहर सागर के नरयावली नाका मुक्तिधाम में उनके पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गई। इसके पहले राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। केंद्रीय मंत्री के पिता के अंतिम संस्कार में कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी तरुण नायक के अलावा विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह और राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।
बता दे कि केंद्रीय मंत्री के पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व मीसा बंदी, जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे।


By - Sarag tv news
27-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.