...और फिर शादी के 15 वें दिन भाग गई दुल्हन | TOP_10_MadhyaPradesh 27/12/2021 || STVN INDIA ||

 

NH-30 बाईपास में भीषण हादसा
रीवा शहर के समीप नेशनल हाईवे-30 बाईपास में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौत हो गई है। जबकि दो युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है। राहगीरों की सूचना के बाद पहुंची डायल 100 ने बड़े हादसे के बारे में थाना पुलिस को अवगत कराया।


2 साल की बच्ची की हत्या
बुरहानपुर जिले में महाराष्ट्र की सीमा से सटे गांव इच्छापुर में 2 साल की मासूम बच्ची की हत्या से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। सोमवार को इच्छापुर देवी मंदिर परिसर की एक भी दुकान नहीं खुलीं। जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ भी तहसील कार्यालय पहुंची और घटना की निंदा करते हुए नारेबाजी की गई।

गुस्से में खत्म कर दी जिंदगी...
ग्वालियर में एक युवक ने मां से बहस के बाद गुस्से में अपनी जान ले ली। वह नाराज होकर कमरे में गया और कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई। देखा तो वह खून से लथपथ पड़ा था। पास ही खून से सनी देशी पिस्टल पड़ी थी।


फौजी बेटी के गांव लौटने का जश्न
दूसरों के खेतों में मजदूरी करने से मिले रुपयों से पढ़ाई की। जूते नहीं थे तो नंगे पैर दौड़ी। कांटे और कंकड़ों से पैर में जख्म हुए, लेकिन इस बिटिया ने हार नहीं मानी। हम बात कर रहे हैं छतरपुर के छोटे से गांव गड़ा की सविता आदिवासी की। सविता के पिता दशरथ ऑटो चलाते हैं।

खंडवा में 5 बच्चों की मां का मर्डर
खंडवा से सटे गांव गोल जोशी में सुबह एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। ईट-भट्‌टे पर काम करने वाली महिला का शव उसी के घर में मिला है। शरीर पर पत्थर से वार के निशान थे। रात को पति के साथ शराब पार्टी की, आशंका है कि उसके पति ने ही मौत के घाट उतारा है।

बेटी के सामने कर दी हत्या
इंदौर में दिल दहला देने वाला मामला सामन आया है। सब्जी बाजार में नौ साल की बेटी के सामने प्रेमी ने सरेराह चाकू से ताबड़तोड़ हमला करके महिला को मार डाला। घटना के बाद बच्ची शव के पास बैठी रोती रही, महिला मुलता सागर जिले की है।

सागर में पलटी यात्रियों से भरी बस
सागर के सुरखी थाना क्षेत्र में उमरारी तिगड्डा के पास तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हुए हैं। जिनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।

 दुल्हन 15 दिन बाद ही भाग गई
3 लाख रुपए लेकर शादी करने वाली दुल्हन 15 दिन बाद ही भाग गई। उसकी तलाश की जा रही है।फिलहाल पुलिस ने लुटेरी दुल्हन की मां, मामा और दलाल दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। मामला डूंगरपुर के साबला थाना क्षेत्र का है। साबला थानाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि लुटेरी दुल्हन सोना जायसवाल है। मामले में चार आरोपी सोमवार को मध्य प्रदेश से पकड़े गए

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बदला इतिहास
ग्वालियर में दो तस्वीरें बहुत चर्चा में हैं। पहली- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पहली बार झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर जाकर हाथ जोड़ना और शीश झुकाना। दूसरी- एक कार्यक्रम के मंच पर कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार का सिंधिया के पैर छूना।

हेल्थ इंडेक्स में नीचे से तीसरे नंबर पर MP
शिवराज सरकार के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दावों को नीति आयोग ने आईना दिखाया है। आयोग ने हेल्थ इंडेक्स 2019-20 जारी किया है। इसमें मध्यप्रदेश नीचे से तीसरे नंबर पर है। 19 बड़े राज्यों में 17वां नंबर प्रदेश का है।

 

 


By - Sarag tv news
27-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.