MP | मिनी ट्रक का टायर फटने से महिला की गयी जान बाकी पहुंचे अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||

 

रीवा जिले के चाकघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अतरैला मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई। वही दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मजदूरों से भरी मिनी ट्रक उत्तर प्रदेश के कोरांव से सीधी की ओर जा रहा था तभी मिनी ट्रक का टायर फट गया जिससे अनियंत्रित ट्रक पलट गया। और महिला की मौत हुई। वहीँ घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा होते ही हड़कंप मच गया था। पुलिस की माने तो घायल हुए दर्जन भर से ज्यादा लोगों में 4 लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि सीधी जिला के रहने वाले लोग मजदूरी के लिए उत्तर प्रदेश के कोराव गए हुए थे। जहां पर धान की कटाई करने के बाद वह मजदूरी में मिला अपने हिस्से का धान लेकर मिनी ट्रक से अपने घर सीधी जा रहे थे। चाकघाट थाना क्षेत्र में ट्रक का टायर फट गया और हादसा हुआ।


By - Arpit Pandey Rewa (M.P.)
27-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.