सागर-बारिश ने बढ़ाई ठंड अभी और बढ़ेगी कपकपा देने वाली सर्दी || SAGAR TV NEWS ||

 

उत्तर में हो रही बर्फबारी का असर सागर के मौसम पर पड़ा है। मंगलवार सुबह से ही सागर के मौसम का मिजाज बदला। बादल छाने के साथ ही मावठा गिरा। सुबह से बारिश होने से सड़कों पर पानी बह निकला। वातावरण में ठिठुरा देने वाली ठंड रही। वहीं सागर में सीजन का सबसे घना कोहरा मंगलवार को रहा। सीजन का पहला कोहरा होने से पूरा सागर शहर सुबह करीब 11.30 बजे तक कोहरे के आगोश में रहा। इस दौरान सड़क पर करीब 200 मीटर तक ही विजिबिलिटी रही।सुबह से सागर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह से बारिश और कोहरा होने से बाजार में दुकान देरी से खुली। दुकान खुलते ही सर्दी के मौसम का लुत्फ उठाने के लिए लोग गर्म पकवान खाने के लिए बाजार में पहुंचे। बाजार में सुबह 11 बजे के बाद चहल-पहल नजर आई।मौसम विभाग के अनुसार वेदर सिस्टम सक्रिय होने और हवा के साथ लगातार आ रही नमी के कारण बादल छाए हैं। मंगलवार और बुधवार को जिले में बौछारें पडऩे की संभावना है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। इसके बाद जनवरी माह में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने के आसार हैं।


By - Sarag tv news
28-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.