शीतलहर ने कंपकंपाया MP 22 जिलों में बारिश,रात का पारा कई जगहों पर 10 डिग्री से नीचे

उत्तरी भारत में हो रही बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश पर भी देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में 22 से ज्यादा जिलों में तेज और रिमझिम बारिश के साथ ओले भी गिरे। शीतलहर ने कंपकंपा दिया है। प्रदेश के कई जिलों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चल रहा है। मंगलवार की रात धार और पचमढ़ी सबसे ठंडे रहे। यहां तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में रात का तापमान 10 डिग्री रहा।बुधवार दोपहर 12 बजे तक कई जिलों में सूरज के दर्शन नहीं हुए। लोग ठंड से बचने के जतन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। भोपाल में रात का तापमान 12.4 डिग्री रहा। कई जगह पर लोग अलाव तापते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो मध्यप्रदेश में न्यू ईयर की शाम कड़ाके की ठंड रहेगी। नए साल का पहला दिन भी खासा ठंडा रहने वाला है। पाकिस्तान से आने वाली नमी भरी हवाओं के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है। मंगलवार को 22 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई। कई शहरों में रात और दिन का तापमान एक जैसा रहा।


By - sagar tv news
29-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.