MP में प्याज 1 रुपए किलो किसान मंडी में पटक कर भागे | TOP_10_MadhyaPradesh 29/12/2021 | STVN INDIA |

 

डम्पर ने दंपती को मारी टक्कर
जबलपुर के बरगी में बुधवार को तेज रफ्तार डम्पर ने दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में घायल पत्नी ने जहां दम तोड़ दिया। वहीं पति की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने डम्पर जब्त कर लिया है

हादसे में बुजुर्ग की मौत
सागर के देवरी थाना क्षेत्र में हाईवे पर सड़क क्रॉस कर रहे गाड़ी सवार बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना में बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच में मृतक की पहचान सीताराम पाठक निवासी बीना के रूप में हुई है

 बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख की हत्या
उज्जैन के नागदा में दिनदहाड़े बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख राकू चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद बाजार बंद हो गए। आरोपी ने मुंह पर गोली मारी है। गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है

 बस और डंपर की भिड़ंत, 7 यात्री घायल
मुरैना के जींगनी गांव के पास अंबाह से आ रही एक बस की डंपर से टक्कर हो गई। इसमें 8 लोग घायल हो गए हैं। बड़ी जनहानि नहीं हुई है। एक-दो यात्रियों के पैर फंस गए थे जिन्हें बेल्डिंग से काटकर निकाला गया है


बेटे ने कुत्ते को गोद में लेकर फांसी लगाई
छतरपुर जिले में युवक की मां ने उससे कहा कि कुत्ते को घर से बाहर निकाल दो तो युवक ने कुत्ते को बाहर निकालने के बजाय अपनी जान देना बेहतर समझा। युवक ने अपने कुत्ते के साथ फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। कुत्ता तो बच गया



बैतूल में महिला की हत्या
बैतूल में बकरी चराने के विवाद पर एक नाबालिग ने लाठी मारकर एक महिला की हत्या कर दी। उसे बचाने आए एक वृद्ध और युवक को उसने कुंए में फेंक दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।घटना चिचोली थाना क्षेत्र की है।

सागर पुलिस ने पकड़ी 5 लाख की शराब
सागर पुलिस ने शराब की अवैध रूप से तस्करी करते हुए दो वाहनों को पकड़ा है। वाहनों से पुलिस ने 102 पेटी देशी मसाला शराब कीमती 5.10 लाख रुपए जब्त की है। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले।

रतलाम में प्याज 1 रुपए किलो
रतलाम कृषि उपज मंडी में प्याज बेभाव हो गई है। मीडियम क्वालिटी के एक किलो प्याज का रेट 1 रुपए तक आ गए हैं। इसकी वजह से किसान मंडी में ही प्याज छोड़कर जा रहे हैं। एक सप्ताह से प्रतिदिन दो सौ से ज्यादा ट्रॉली नई प्याज मंडी में आने से प्याज के दाम लगातार गिर रहे हैं।

घूस लेते पकड़ाए SDM का बीपी बढ़ा
लोकायुक्त ने रायसेन जिले के गैरतगंज एसडीएम मनीष कुमार जैन, उनके ओएसडी दीपक श्रीवास्तव, कम्प्यूटर ऑपरेटर राम नारायण अहिरवार को 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोचा है। तीनों ने स्टोन क्रेशर की परमिशन देने के लिए व्यापारी से एक लाख रुपए मांगे थे।

भोपाल में बीयू में छात्रों पर लाठीचार्ज
भोपाल में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में ऑनलाइन एग्जाम की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। बताया गया कि एनएसयूआई के नेतृत्व में दर्जनों छात्र बुधवार को प्रदर्शन करने विश्वविद्यालय पहुंचे थे। जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया। कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। 


By - Sarag tv news
15-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.