विकास कार्यों में पैसों की नहीं आये कोई कमी गुणवत्ता से भी कोई समझौता नहीं-मंत्री गोविंद सिंह
सागर जिले के राहतगढ़ क्षेत्र में कई विकास कार्य किये जा रहे हैं। जिसका निरीक्षण करने राजस्व और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पहुंचे। उनके साथ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी साथ में थे। यहाँ करोड़ों के विकास कार्य चल रहे हैं जिन्हे मंत्री ने स्वीकृत कराये थे। उन्होंने विभागों के इंजीनियरों ठेकेदारों और क्षेत्र की जनता से बात की। मंत्री बोले की क्षेत्र में विकास कार्य जनता के लिए है। इसकी निगरानी का दायित्व भी आप सभी का है। राहतगढ़ क्षेत्र का विकास मेरा संकल्प है। विकास कार्यो में पैसों की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा क्योंकि ऐसे बड़े काम बार-बार नही होते इसलिए अच्छे से अच्छा काम हमें करवाना है। मंत्री राजपूत ने राहतगढ़ में सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। जहाँ बेहतर स्वास्थ्य सुविधा महुैया कराने 10 करोड़ की राशि स्वीकृत की। इससे लोगों को फायदा मिलेगा। मंत्री ने कहा की न्यायालय शुरू करने के लिए कलेक्टर और विभाग संबंधित अधिकारियों से जल्द ही बात करेंगे ताकि राहतगढ़ में भी न्यायालय खुल सके। इसके अलावा बाकी कामों को जल्द पूरा करने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने निर्देश दिए हैं।