सागर में ठंड की जोरदार मार कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर में ठंड के तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे। तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद यहां सर्द रातें और दिन ठिठुरन बढ़ा रही हैं। इसकी वजह आसमान से बादलों का छंटना और उत्तर पूर्व से आ रही हवाएं हैं।दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी शुक्रवार सुबह शहर कोहरे के आगोश में रहा । पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर से होते हुए बिहार पहुंच गया है। इस कारण हवा का रुख उत्तरी हो गया है। यह हवा अपने साथ जम्मू कश्मीर से बर्फीली ठंडक लेकर आ रही है। इसकी गति 5 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच है। बर्फीली ठंडी हवा के चलते तापमान में गिरावट आ रही है। उत्तरी हवा की गति तेज होने से दिन में ठंड रहेगी। 1 जनवरी को नया चक्रवात आ रहा है। इससे सक्रिय होने से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। पांच जनवरी के आसपास हल्की बारिश का भी योग बन रहा है।


By - Sarag tv news
31-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.