गांधी के विचार युवाओं तक पहुंचे इसको लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत-सीएम कमलनाथ

 

1245

 

भोपाल.- युवा पीढ़ी तक गांधीजी के विचार और आज के समय में उनकी प्रासंगिकता पहुंचना चाहिए। आज देश जिस दाैर से गुजर रहा है, उसमें यह सबसे ज्यादा जरूरी है कि हम गांधीजी के सिद्धांतों और उनके द्वारा स्थापित मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस दिशा में हमें विशेष ध्यान देना होगा। गांधीजी के विचार, उनके दर्शन और सिद्धांतों को घर-घर तक पहुंचाना है। यह बात मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को कही। वे मंत्रालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जन्मवर्ष पर प्रदेश में होने वाली गतिविधियों के लिए गठित समिति से चर्चा में बोल रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचार और उनकी प्रासंगिकता हमेशा रही है। इस दृष्टि से हम किसी एक वर्ष में गांधीजी को नहीं समेट सकते। उनके विचार जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। गांधीजी के विचारों का क्रियान्वयन कैसे हो, इसका एक समग्र प्रारूप तैयार किया जाए।


By - sagartvnews
20-Sep-2019

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.