भ्रष्टाचार के आरोप में CMHO कार्यालय में पदस्थ लिपिक को कलेक्टर ने किया निलंबित


सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ लिपिक को भ्रष्टाचार के आरोप में संलिप्त पाए जाने पर निलंबित कर दिया है। मामला एमपी के उमरिया जिले से सामने आया है। जहाँ उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक वर्ग दो वीरेंद्र त्रिपाठी को निलंबित किया। बताया गया की ओम इंजीनियरिंग सर्विसेज शाहपुर जिला भोपाल के प्रोपराइटर अजुब मिश्रा ने भ्रष्टाचार की लिखित शिकायत उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था की सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ सहायक वर्ग दो वीरेंद्र त्रिपाठी ने काम के बदले 2.5 लाख रुपये की डिमांड की थी। जिस पर 50 हजार दिये गए थे। इसका संज्ञान कलेक्टर ने लेते हुये तुरंत ही मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के लिपिक वीरेंद्र त्रिपाठी को निलंबित किया है। हालाँकि ये कोई पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले भी अपने कार्य के प्रति उदासीनता और लापरवाही बरतने के आरोप में उन्हें निलंबित किया जा चुका है।-

 


By - sagar tv news
01-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.