केंद्रीय राज्य मंत्री ने माता बिरासिनी के किये दर्शन गरीबों को बांटे कंबल STVN INDIA | SAGAR TV 24X7
केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते नए साल के उपलक्ष्य में अपने परिवार के साथ एक दिवसीय दौरे पर उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित माता बिरासिनी जी के दरबार में सपरिवार पहुंचे। जहाँ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। मंत्री ने माता बिरासिनी के दर्शन कर उमरिया जिले के साथ साथ देश प्रदेश में खुशहाली रहे साथ ही सभी के स्वस्थ जीवन की कामना की। इसके अलावा मंदिर परिसर पर मौजूद गरीबों को कंबल भी वितरित किये। वहीँ उन्होंने देश प्रदेश में धीरे-धीरे बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर चिंता भी जताई। मंत्री ने सभी से सतर्क रहने की भी अपील की है। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।