अचानक मकान की दीवार ढहने से छात्रा की चली गयी जान || SAGAR TV NEWS ||

 

मकान की दीवार गिरने से एक छात्रा उसकी चपेट में आ गयी। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र से सामने आयी है। बताया गया की छात्रा घर से स्कूल पढ़ने जा रही थी। तभी अचानक उसके ऊपर मकान की दीवार गिर गयी। वही आसपास के लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टर उसे मृत घोषित कर चुके थे। बताया गया कि बोरदेही में मिडिल स्कूल में कक्षा 7वी पढ़ने वाली प्रतिभा साहू उम्र 12 साल की मौत हुई है। बताया जा रहा है की छात्रा रोशन भुम्मरकर की मकान के पास कीचड़ होने की वजह से दीवार के पास खड़ी थी। इसी दौरान अचानक दीवार गिर गयी थी। वो घर से स्कूल जा रही थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। वहीँ पुलिस घटना की जांच कर रही है। इसको लेकर बोरदेही एएसआई मुकेश ठाकुर ने जानकारी दी।


By - Mahesh Chandel betul
03-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.