MP | दो बहनें छत पर हाई टेंशन लाइन की आई चपेट में एक की गयी जान || SAGAR TV NEWS ||
दो बहनें अपने घर की छत पर टहल रही थी उसी दौरान दोनों हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गयी। जिससे वो बुरी तरह से झुलस गयी। हादसे में एक बहन की मौत हो गयी वहीँ दूसरी घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना जबलपुर जिले के माढ़ोताल थाना क्षेत्र के ऑफिसर कॉलोनी से सामने आयी है। बताया गया की ईशा और तनीषा छत पर थी तभी वो घर के ऊपर से गुजरी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गई। जिससे ईशा ने दम तोड़ दिया। तो तनीषा के हाथ झुलस गए जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। ये घटना एमपीईबी की लापरवाही के चलते होना बताई जा रही है। इससे पहले भी एक मजदूर झुलस गया था। छत के ऊपर से गुजरने वाली हाई टेंशन तारों को कवर नहीं किया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।