सीएम शिवराज ने खेला बैडमिंटन, सीएम का स्मैश देख हैरान हुए लोग || SAGAR TV NEWS ||

 

नवनिर्मित खेल परिसर में मौजूद लोग उस समय हैरान रह गए जब प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह ने कोर्ट में उतरकर बैडमिंटन में दो-दो हाथ आजमाए। यही नहीं जब उन्होंने स्मैश दिखाया दंग रह गए। दरअसल बुधवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नवनिर्मित खेल परिसर का लोकार्पण किया। इसी के चलते अंतर विश्वविद्यालय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता 2022 का शुभारंभ भी किया। इस दौरान सीएम ने बैडमिंटन में जौहर दिखाया। मुख्यमंत्री के साथ खेल मंत्री यशोधरा राजे और आरजीपीवी के कुलपति समेत अन्य अफसर भी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित भी किया। सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का आव्हान किया है। इसके लिए आत्मनिर्भर एमपी को गढ़ना है। युवाओं का इसमें महत्वपूर्ण किरदार है। उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान करते हुए कहा की आप आगे आएं और अपना सक्रिय किरदार निभाएं।


By - sagar tv news
05-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.