रहली में 200 कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर थामा भाजपा का दामन
सागर जिले के रहली क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। जिसमें रहली के मढिया अग्रसेन गांव और आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। चार दशकों से क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और प्रदेश के कद्दावर मंत्री गोपाल भार्गव के जनसेवी कार्यों से प्रेरित होकर उनके पुत्र अभिषेक भार्गव की मौजूदगी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अब भाजपा का दामन थाम लिया। युवा नेता अभिषेक भार्गव ने कहा कि भाजपा परिवार में आए हुए सभी साथियों का स्वागत है। जिन्हे विश्वास दिलाते हैं की आपके सुख-दुख में सदैव सहभागी रहेंगे। हर मुश्किल समय वो और परिवार आपके सामने ढाल बनकर खड़ा रहेगा।