सागर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर बरसे ओले || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर में बादल-बारिश का मौसम अगले दो दिन और रह सकता है। शनिवार शाम जिले के कई हिस्सों में ओले गिरे। सागर से लगे ग्रामीण क्षेत्रो में जबर्दस्त ओले गिरे। जिसमे सानोधा, डुंगासरा, मिडवासा, डुंगासरा, परसोरिया, चंदोख, सिमरिया, कर्रापुर,केरबना, लिधौरा, गुणा, नयाखेड़ा, चनातोरिया मझगवा, अमोदा, पड़रिया, सहित कई ग्रामो में ओलों के कारण खेत में फसलों को नुकसान पहुंचा है।
मौसम विभाग के मुताबिक़ प्रदेशभर में कहीं-कहीं भारी बारिश और ओले गिर सकते हैं। भोपाल के साथ ही ग्वालियर और बुंदेलखंड बेल्ट में इसका ज्यादा असर रहेगा। 12 जनवरी तक प्रदेश में इसी तरह मौसम रहने की संभावना है। पाकिस्तान से आई नमी भरी हवाओं का दूसरा सिस्टम एक्टिव होने से यह स्थिति बनी है। पोस्ट मानसून के बाद अब तक का यह सबसे स्ट्रांग सिस्टम है। इसी कारण प्रदेशभर में ज्यादा पानी गिर रहा है।


By - Sagar tv news
08-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.