100 साल के बुजुर्ग के साथ ऐसा कुछ होगा किसी ने सोचा नहीं था ! || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खिमलासा थाने के मुढ़िया कुबेर गांव में एक 100 साल बुजुर्ग की कुएं में डूबने से मौत हो गई। जिसके शव को खुरई सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। खिमलासा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया। मृतक के पुत्र रामलाल ने बताया कि उसके पिता बल्ले अहिरवार रात में खाना खाने के बाद सो गये थे। लेकिन सुबह उनका शव कुएं में मिला। बताया कि वे हर दिन की तरह सुबह 4 बजे उठकर नये घर में शौच के लिये जाते थे। बीच में कुंआ और मंदिर पड़ता है। मुंह हाथ धोने के बाद वहीं बैठते थे लेकिन क्या हुआ किसी को नहीं पता। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


By - Manoj Badhwani khurai sagar
09-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.