सागर/भोपाल से राहतगढ़ पहुंचे अपर आयुक्त बोले जल्द होंगे बड़े-बड़े काम
सागर जिले के राहतगढ़ में मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल भोपाल के अपर आयुक्त शैलेंद्र वर्मा और उप आयुक्त एनडी अहिरवार ने नगर में विकास कार्यों को लेकर नगर में निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टैंड, पुरानी अस्पताल, सब्जी मंडी, रेस्ट हाउस जैसी जगहों का निरीक्षण किया। अपर आयुक्त शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत क्षेत्र में विकास कार्य के लिए दृढ़ संकल्पित है। उसी के चलते प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया है। इसमें आगामी समय में बस स्टैंड निर्माण किया जाएगा। सड़क चौड़ी भी की जाएगी रेस्ट हाउस काफी पुराना हो चुका है। उसका भी निर्माण होगा। इसके साथ ही सरकारी व्यय ज्यादा न हो और अच्छे विकास कार्य हो सके जो सरकारी संपत्ति जर्जर हालत में उसका सदुपयोग किया जाएगा इसके बाद आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।