Mumbai Airport पर यात्रियों से भरे विमान को धकेलने वाले वाहन में लगी आग, देखें वीडियो | STVN INDIA |

 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। यहां मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हदसा टल गया है। दरअसल यात्रियों से भरी फ्लाइट को पुशबैक देने वाले वाहन (ट्रैक्टर) में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ये ट्रैक्टर धूं-धूं कर जलने लगा। आग की लपटें देखकर एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। फ्लाइट में बैठे यात्री में भी दहशत फैल गई। ये हादसा मुंबई एयरपोर्ट के V26R स्टैंड पर हुआ। वाहन को मुंबई से जामनगर जाने वाली फ्लाइट को पुशबैक देना था। फिलहाल वाहन में आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।बताया जा रहा है कि उस दौरान विमान पर 85 लोग सवार थे। हादसे की खबर लगते ही एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मच गई। ट्रैक्टर में आग लगने का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि आग का धुआं किस कदर निकल रहा है।हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग को जल्दी से बुझाया। राहगत की बात यह रही कि इस दौरान फ्लाइट को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। विमान ने 12.04 बजे उड़ान भरी।


By - Sagar tv news
10-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.