अशोकनगर जिला मुख्यालय पर कोतवाली और कलेक्ट्रेट के पास ईसागढ़ रोड की मुख्य सड़क पर स्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश सविता दुबे के बंगले से चोरों ने चंदन का पेड़ काट लिया।चोर पेड़ की लकड़ी लेकर रफूचक्कर हो गए, जबकि झाड़ वहीं छोड़ कर चले गए। घटना की सूचना के बाद एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा चोरी की इस घटना ने पुलिस महकमे सहित शहर न्याय विभाग में हड़कंप मचा दिया हैं जिला जज के बंगले पर एक ही चंदन का पेड़ था। जो उनके दरवाजे के बिल्कुल पास लगा हुआ था।कमाल की बात यह रही कि चोर पेड़ को रात में काटते रहे, मगर यहां के सुरक्षाकर्मी और बंगले में सोने वाले लोगों को इसकी भनक तक नही लगी। जिला मजिस्ट्रेट का यह बंगला चारों तरफ से बाउंड्री वाल से कवर हैं।ऐसे मे बंगले में चोरों ने जिस शातिर अंदाज में घटना को अंजाम दिया है,उसको देखकर लगता है कि यह किसी बड़े चंदन तस्कर गिरोह का काम हो सकता है। जिसे पहले से पता था कि इस बंगले में चंदन का पेड़ लगा है। चोर सिर्फ चंदन के पेड़ के तने को लेकर गए हैं।झाड़ यही छोड़ कर चले गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो पेड़ काट कर ले गए हैं उसकी कीमत करीब करीब एक लाख के आसपास भी हो सकती है।