घरेलु विवाद में आरक्षक पति ने किया पत्नी का मर्डर || SAGAR TV NEWS ||

 

मुरैना में पुलिस के एक आरक्षक ने गोली मारकर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस लाइन के सरकारी आवास में यह घटना सोमवार देर रात हुई है। आरोपित आरक्षक को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के पीछे पति-पत्नी का आपसी विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मुरैना पुलिस लाइन में पदस्थ 38 वर्षीय आरक्षक हनीफ खान सोमवार रात 10:30 बजे के करीब गणेशपुरा में जफरवालनी गली में अपने घर पहुंचा। इस दौरान उसका विवाद पत्नी चांदनी वानो से हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि आरक्षक गुस्से में वापस पुलिस लाइन आया, यहां से एसएलआर राइफल लेकर घर पहुंचा और गेट खोलने के लिए पत्नी बाहर आई तो उसने गोली मार दी। मौके पर ही 35 साल की चांदनी बानो ने दम तोड़ दिया। इसके बाद आरक्षक रायफल को लेकर कोतवाली थाने पहुंचा और पूरी घटना बताई। पुलिस ने रायफल जप्त कर आरक्षक को हिरासत में ले लिया है। बाईट इस मामले में सिटी सीएसपी अतुल सिंह ने बताया की आरक्षक व उसकी पत्नी में पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद में गुस्साए आरक्षक ने सरकारी रायफल से गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी।


By - Yogesh Parashar Morena
11-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.