सागर में कलेक्टर समेत अन्य अधिकारीयों ने लगवाया प्रिकॉशन डोज || SAGAR TV NEWS ||

 

कोरोना संक्रमण से सुरक्षा और बचाव के लिए सागर में स्वास्थ्य वर्कर और फ्रंटलाईन वर्कर को प्रिकॉशन डोज के अलावा 60 + को बूस्टर डोज की शुरूआत की गई है। जिसके तहत् नगर निगम स्टेडियम के पास स्थित डॉ. हरीसिंह गौर पार्क में टीकाकरण केन्द्र में फ्रंटलाईन वर्कर के रूप कलेक्टर दीपक आर्य, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्षितिज सिंघल, निगमायुक्त आर पी अहिरवार सहित स्वास्थ्य राजस्व और निगम अधिकारियों कर्मचारियों ने प्रिकॉशन डोज लगवाया। कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया की जिले में हेल्थ और फ्रंटलाईन वर्कर 13 हजार लोगों को डोज लगाए जाने हैं। जो जल्द ही पूरा किया जाना है।


By - Sagar tv news
11-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.