सागर-रेलवे कर्मचारी ने अधिकारियों से परेशान होकर उठाया ये बड़ा कदम || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई के रेलवे क्वार्टर में निवास करने वाले एक रेलवे कर्मचारी 42 वर्षीय वीरेंद्र रजक ने अपने ही क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मृतक वीरेंद्र कटनी के पास खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन पहाड़ी में कार्य करता था। पिछले दिनों बिना सूचना के अवकाश पर रहने के कारण अधिकारियों ने उसे घर वापस भेज दिया था। जिसके कारण लगभग एक माह से परेशान था और लगातार शराब पीता रहता था। शायद इसी तनाव में आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने यह भी बताया कि फांसी से उतारते समय उसकी सांसे चल रही थी। लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही खुरई शहरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का सिविल अस्पताल में ही पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


By - Manoj Badhwani khurai sagar
12-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.