सागर-वेदर सिस्टम कमजोर पड़ते ही बढ़ी ठंड,जानिए कब मिलेगी ठंड से निजात || SAGAR TV NEWS ||
वेदर सिस्टम कमजोर पड़ते ही मौसम में बदलाव आने लगा है। बादल छंटना शुरू हो गए है। जिससे ठंड का असर बढ़ रहा है। बुधवार को सागर में सुबह से ठिठुरन रही। आसमान में हल्के बादल छाए रहे और सर्द हवाएं चलीं। जिसके असर से दिन का तापमान सामान्य से 8 डिग्री नीचे आ गया है। बुधवार सुबह से सागर का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री और न्यूनतम पारा 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शाम ढलते ही मौसम में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। रात में घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी लौट आई है।मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से वेदर सिस्टम के कमजोर पड़ने की संभावना है। इसके चलते बादल छंटने लगेंगे। गुरुवार से जहां दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा, वहीं रात के तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में सागर समेत अन्य जिलों में शीतल दिन और कहीं तीव्र शीतल दिन रहने की संभावना जताई है। मध्यम कोहरा भी रहेगा।