ओलावृष्टि से हुए नुकसान को देखने मुख्यमंत्री खुद जायेंगे खेतों में || SAGAR TV NEWS ||
अशोकनगर जिले के मुंगावली क्षेत्र में पिछले दिनों कई गांवों में ओलावृष्टि हुई जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिसके बाद राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने ओलावृष्टि क्षेत्र में जाकर जायजा लिया था। और अगले ही दिन राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से भोपाल में मुलाकात करते हुए नुकसान की जानकारी दी थी। जिसके बाद जायजा लेने अब खुद प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को बजावन गांव में आ रहे है। जहाँ वह खेत-खेत जाकर फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेंगे। साथ ही किसानों से सीधा संवाद भी करेंगे। उसी की तैयारियो को लेकर राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव, कमिश्नर आशीष सक्सेना, कलेक्टर आर उमा माहेश्वरी, एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया सहित आला अधिकारियों द्रारा हैलीपेड का जायजा लिया गया। साथ ही सभा स्थल को भी देखा। बताया गया की मुख्यमंत्री उन खेतों में पहुचेंगे जहाँ किसानों का 70 प्रतिशत से लेकर 100 फीसदी नुकसान हुआ है। वहीँ मुख्यमंत्री इससे पहले निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर पहुंचेगे जहाँ वो ओला प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इसके बाद मुंगावली रवाना होंगे।