सागर-दिव्यांग बेटे का नाम जुड़वाने नाराज पिता ने क्या किया

 

सागर में दिव्यांग बेटे नाम खाद्यान पर्ची में जुड़बाने मजदुर और मजबूर पिता ने बवाल मचा दिया। यह देख लोगो की भीड़ जमा हो गई मामला सागर जनपद कार्यलाय परिसर का है। जहां अपने बेटे को छोड़कर पिता भाग गया था। वह दफ्तर के चक्कर काट-काट कर परेशान हो गया था। बता दे कि परसोरिया के चांदवर का निवासी गौतम पटेल अपने दिव्यांग बेटे ललित का नाम जुड़वाने 4 महीने से परेशान हो रहा है। एक तरफ सरकार की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत दिव्यांगों के परिवार के लिए फ्री राशन सुविधा की व्यवस्था है। लेकिन दूसरी तरफ प्रशासन की संवेदनहीनता के चलते दिव्यांगों के परिजन हर दर भटकने के लिए मजबूर हैं। दरअसल जनपद कार्यालय द्वारा बार-बार उसे परेशान किया जा रहा था। जब वह राशन पर्ची के लिए पहुंचा तो उसे एफआईआर करने की धमकी दी गई। इसी बात से परेशान होकर वह अपने दिव्यांग बेटे को जनपद कार्यालय के सामने पटक कर भाग गया। इस मामले में जहां जनपद कार्यालय के प्रभारी कर्मचारी ग्राम पंचायत सचिव को दोषी ठहरा रहे हैं। वही ग्राम पंचायत सचिव का कहना है कि वह काफी दिव्यांग के लिए योजना के लाभ के लिए नाम प्रस्तावित कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उसकी पर्ची नहीं आई है।

 


By - sagar tv news
13-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.