सागर-खाद्य निगम ने निराश्रितों के साथ ऐसे मनाई मकर संक्रांति

सागर। भारतीय खाद्य निगम ने अपना 58वां स्थापना दिवस निराश्रितों, दिव्यांगों की सहायता करते हुए मनाया। इसमें मण्डल कार्यालय सागर के मंडल प्रबंधक पंकज सिंह परिहार के साथ कर्मचारी तिली स्थित घरौंदा आश्रम पहुंचे। जहां रहने वाले दिव्यांगो के लिए भोजन परोसा और कंबल कपड़े आदि वितरित किये। परिहार ने बताया स्थापना दिवस पर खाद्य निगम के उद्देश्य के अनुसार यह आयोजन किया गया है। इसके अलावा शहर में कुछ स्थानों पर कंबल आदि वितरित किये गए हैं। यहां बता दें कि 1965 में भारतीय खाद्य निगम की स्थापना हुई थी। भर्तीयखडी निगम विश्व का सबसे बड़ा उपक्रम है। यह अपने पांच आंचलिक कार्यालयों 28 क्षेत्रीय कार्यालय 167 मंडल कार्यालय अंतर्गत गोदामों रेल हेड के माध्यम से खाद्यान्न का उपार्जन, संग्रहण वितरण व परिवहन करता है। साथ ही देश की खाद्यान्न सुरक्षा सुनिश्चित करता है।


By - sagar tv news
15-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.