बाइक से जा रहे थे भाई-बहन कार चालक की लापरवाही से बहन की गयी जान || SAGAR TV NEWS ||
एक भाई अपनी बहन को बाइक पर लेकर जा रहा था तभी कार ने टक्कर मारते हुए नीचे गिरी महिला को कुचलते हुए भाग गया। हादसे में महिला की मौत हो गयी। घटना का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला रतलाम जिले के सैलाना नगर का है। बताया गया की मृतिका मनीषा परिहार अपने भाई योगेश चौहान के साथ बाइक पर बैठकर सैलाना से रतलाम इलाज के लिए जा रही थी। तभी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब एक बजे सैलाना के कालिका माता मार्ग निवासी 40 वर्षीय मनीषा पत्नी दिनेश परिहार अपने भाई योगेश चौहान के साथ बाइक से इलाज के लिए रतलाम जा रही थी। जानकारी के मुताबिक मनीषा का थायराइड का इलाज चल रहा था, इसलिए वह डॉक्टर को दिखाने रतलाम जा रही थी। पुलिस ने बताया की कार चालक कार लेकर भाग गया है। जल्द ही कार बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।