ट्रांसपोर्ट में काम करने युवक ने की Suicide रिटायर्ड DSP और पत्नी पर लगाए आरोप !

ट्रांसपोर्ट में काम करने वाले एक शख्स ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली सुसाइड नोट में उसने रिटायर्ड डीएसपी और पत्नी पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। मामला एमपी के मुरैना जिले के टीआर पुरम से सामने आया। जहाँ रहने वाले 24 साल के यतेंद्रव सिंह सिकरवार ट्रांसपोर्ट का काम करते था। रात में उसने अपनी ऑफिस में ही अवैध पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मिले सुसाइड नोट में यतेद्र सिंह ने लिखा है कि रिटायर डीएसपी महेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी ममता शर्मा उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे। दोनों 20 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। रुपए ना देने पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के केस तक में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। बताया गया की 2 दिन पहले रिटायर्ड डीएसपी और उनकी पत्नी ने यतेंद्र सिंह के खिलाफ ग्वालियर के हजीरा थाने में मामला दर्ज करवाया था। रिटायर डीएसपी की पत्नी ममता शर्मा ग्वालियर में ब्यूटी पार्लर और स्पा सेंटर चलाती हैं।
यतेंद्र सिंह की मौत और सुसाइड नोट के बाद मृतक के परिजनों ने सिविल लाइन थाने में हंगामा किया। लोगों ने रिटायर्ड डीएसपी और उसकी पत्नी पर केस दर्ज करने की मांग की। मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने एफआईआर का भरोसा दिया।


By - sagar tv news
16-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.