सागर/राहतगढ़ में बनेनी घाट पर मकर संक्रांति की रही धूम
सागर जिले के राहतगढ़ में मकर संक्रांति के पर्व पर नगर के सुप्रसिद्ध बनेनी घाट मंदिर सहित नगर के सभी मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही मुक्तिधाम में स्थित भूतेश्वर मंदिर में सुबह भगवान भूतेश्वर का अभिषेक पूजा पाठ किया गया। भगवान को गुड़ तिल के लड्डू भी अर्पित किए गए इसके बाद रामायण पाठ किया गया। दोपहर से शाम तक तमूरा भजन का भी आयोजन हुआ। जो देर शाम तक भजन कीर्तन चलता रहा। इस सब के बाद बुंदेलखंड का प्रसिद्ध दाल टिकड़ का कार्यक्रम भी हुआ। जहाँ सभी ने इसका आनंद लिया।