सागर में जबरदस्त ठंड सड़कों पर छाया कोहरा 6 डिग्री दर्ज किया गया पारा || SAGAR TV NEWS ||

 

इन दिनों सागर में जबरदस्त ठण्ड पड़ रही है। वहीँ उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के असर से सागर में ठिठुरन बढ़ गयी है। जहाँ शनिवार की रात शहर को कोहरे ने अपनी आगोश में ले लिया था। तो रविवार को भी दिन भर तेज ठंड पड़ी और शाम के बाद रात में घना कोहरा छाने लगा। कोहरे की वजह से सड़क पर विजिबिलिटी कम हो गयी। जिससे लाइट जलाकर वाहन चालक आवागमन करते नजर आए। रविवार को दिन भर सर्द हवाएं चलती रही। सड़क पर तकरीबन 50 मीटर तक विजिबिलिटी रही। रविवार को सागर का अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री और न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीँ आगामी दिनों में ठंड का असर बना रहने की सम्भावना है।


By - Sagar tv news
16-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.