अस्पताल में चली गयी कैदी की जान परिजनों ने किया हंगामा || SAGAR TV NEWS ||

 

शिवपुरी के जिला अस्पताल में कैदी की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। दरसअल विचारधीन कैदी महेश धानुक सात माह पहले 1.5 वर्ष की बच्ची के बलात्कार के आरोप में शिवपुरी की सर्किल जेल में कैद था। इस दौरान आज अल सुबह कैदी महेश की जेल में तबियत बिगड़ी जिसके बाद उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।वहीं सूचना पर पहुँचे कैदी महेश धानुक के परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया। कैदी महेश धानुक की पत्नी सरोज धानुक ने हत्या का शक जताया है।जिला अस्पताल में हंगामे के बाद भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है इस दौरन एसडीओपी अजय भार्गव ने बताया कि सात माह पहले देहात थाना क्षेत्र में आरोपी महेश धानुक को डेड साल की मासूम के साथ किये दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से वह शिवपुरी की सर्किल जेल में विचाराधीन कैदी के तौर पर सजा काट रहा था। जिसकी आज सुबह तबियत बिगड़ी ओर उंसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों इसे उसे मृत घोषित कर दिया।


By - Rakesh Bhoj shivpuri
17-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.