सागर/खुरई मंत्री के क्षेत्र में सेल्फी पाइंट पर लोगों ने किया ये हाल

प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह अपनी खुरई विधानसभा को बड़े नगरों की तर्ज पर बनाना चाहते हैं। उसी तर्ज पर वह लगातार विकास भी कर रहे हैं। हाल ही में गायत्री मंदिर से लेकर शॉपिंग कांप्लेक्स तक बनाई गई मॉडल सड़क के ऑफिसर कॉलोनी में बनाएं गए सेल्फी प्वाइंट में बीती रात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग भी की है। हाल ही में 11 जनवरी को मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ठाकुर ने 5 लाख की लागत से बने सेल्फी प्वाइंट का लोकार्पण किया था। जिसके बाद सोमवार की सुबह जब लोगों ने देखा तो सेल्फी प्वाइंट में तोड़फोड़ की गई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। तो वहीं शहरी थाना प्रभारी अनूप सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।

 

 


By - sagar tv news
17-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.