एमपी में फिर बदलेगा मौसम बारिश के साथ कड़ाके की ठण्ड जानिए कब मिलेगी ठंड से निजात || SAGAR TV NEWS |

 

मध्यप्रदेश में 24 घंटों के दौरान दो बार मौसम बदलेगा। अगले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा। पाकिस्तान से आने वाली ठंडी हवा 21 जनवरी से सक्रिय हो जाएगी। इससे शुक्रवार से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओले गिर सकते हैं। 24 जनवरी से फिर कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। 5 दिन तक शीतलहर चलेगी।मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक कि 21 और 22 जनवरी को भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ओले गिर सकते हैं। 23 जनवरी को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। यह बारिश का अंतिम दौर हो सकता है।
वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक जनवरी के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की ठंड रहेगी। करीब पांच दिन तक प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर चल सकती है। इससे दिन में भी ठिठुरन बढ़ जाएगी।बता दे की उत्तरी बांग्लादेश के ऊपर चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं। ईरान के ऊपर हवाएं (पश्चिमी विक्षोभ) एक ट्रफ के रूप में हैं। अब 21 जनवरी से एक और सिस्टम सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में दो दिन बारिश ओले गिर सकते हैं। 23 जनवरी को भी कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।


By - Sagar tv news
20-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.