सागर-आर्मी जवान ने कि महिला से छेड़छाड़ || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के सिविल लाइन थाना में एक महिला ने आर्मी जवान के खिलाफ छेड़छाड़ करने की शिकायत की है। एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाहा ने बताया कि संजय नगर निवासी 23 वर्षीय महिला ने थाने आकर शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि आर्मी जवान देवेंद्र अहिरवार जबरदस्ती बात करने का दबाव बना रहा है। जवान ने महिला को मोबाइल दिया था और करीब 2 माह से बात करने की बात कहकर परेशान कर रहा है। उसकी हरकतों से परेशान होकर महिला ने परिवार वालों को अपनी आपबीती बताई। जिसके बाद थाने आकर शिकायत की। महिला की शिकायत पर आर्मी जवान देवेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।


By - Sagar tv news
20-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.