सागर - डॉ रितेश की स्मृति में सतनाम वेलफेयर सोसायटी के पदाधीकारियो ने जन्मदिन पर राशन दिया
सागर बहेरिया थाना अंतर्गत चनाटोरिया में स्वर्गीय डॉक्टर रितेश दीक्षित की स्मृति में बृद्ध निशक्त जन असहाय गरीबो की सेवा हेतु धर्मार्थ आश्रम डॉक्टर रितेश के पिता श्रीमती संध्या/के के दीक्षित द्वारा कराया गया ज्ञात हो की स्वर्गीय डॉक्टर रितेश दीक्षित की सन2018 में इनके घर पर रेडियो पार्सल बम विस्फोट में दुखद हृदय विदारक घटना से सारा शहर सहम गया था। अतः रितेश की याद में इनके पिता के के दीक्षित पोस्ट ओफिस क्लास 1सागर संभाग रिटायर्ड अधिकारी है इनके द्वारा चना टोरिया सागर में डॉक्टर रितेश दीक्षित निशुल्क धर्मार्थ आश्रम की स्थापना 27जनवरी 2021 में की गई इसके अलावा रितेश की याद में मथुरा वृन्दावन में धर्मशाला कक्ष एवं मूर्ति स्थापित की गई है इनकी 23 जनवरी को जन्मदिन पर युवा उद्योगपति एवं समाजसेवी मनी सिंह गुरोन द्वारा धर्मार्थ आश्रम में गरीब असहायों के भोजन हेतु एक दिन का सम्पूर्ण राशन दान किया गया एवं सतनाम वेलफेयर सोसायटी के कोशाध्यक्ष श्रीमती डॉ त्रिपत गुरनाम सिंह गुरोन ने श्रद्धांजलि व राशन दान किया।