गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले,दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की सुपारी ले रखी है
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने एकबार फिर दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर पलटवार किया हैं उन्होंने कहा की दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को खत्म करने की सुपारी ले रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से दिग्विजय सिंह की मुलाकात में पूर्व सीएम कमल नाथ और दिग्विजय दोनों की मित्रता पर प्रश्नचिन्ह लगा देता है। वास्तव में दिग्विजय सिंह और कमल नाथ एक दूसरे पर भरोसा नहीं करते हैं।