सागर-शादी के तीसरे दिन ही भाग गई दुल्हन || SAGAR TV NEWS ||
सागर के सुरखी थाना क्षेत्र में शादी के दो दिन बाद दुल्हन गहने और नकद रुपए लेकर भाग गई। दूल्हे ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। 22 जनवरी को रानगिर माता मंदिर में दीपक और दुल्हन बिंदिया की रीति-रिवाज से शादी कराई। शादी के बाद वे अपने घर सुरखी आ गए। 24 जनवरी को मां नहाने गई और घर के अन्य सदस्य अपने काम में व्यस्त थे। तभी बिंदिया गहने और 5 हजार रुपए नकद लेकर चली गई। मामले की जानकारी मिलते ही तलाश किया। लेकिन मिली नहीं। बताया जा रहा है कि दीपक जैन की शादी के लिए परिजन लड़की की तलाश में जुटे हुए थे, इसी दौरान गांव में ही रहने वाले चंद्रास ठाकुर ने लड़की होने और शादी कराने की बात कही। उसकी बातों में आकर 21 जनवरी को मडख़ेरा लड़की देखे के लिए गए। जहां लड़की पसंद आ गई। लड़की का नाम बिंदिया राजेश लोधी निवासी गोदले गोंदिया (महाराष्ट्र) बताया। शादी कराने के नाम पर धीरज लोधी, राजू यादव ने 1.50 लाख रुपए खर्चा मांगा लेकिन बात 1 लाख रुपए में पक्की हुई थी।